April 7, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा सार्वजनिक अवकाश



कलेक्टर ने अवकाश में किया बदलाव
जबलपुर। महावीर जयंती के अवसर पर जबलपुर जिले में सार्वजनिक अवकाश की तारीख में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब जिले में 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
यह निर्णय मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी पत्र क्रमांक एफ 3–1/2025/एफ चार, दिनांक 29 मार्च 2026 के अनुपालन में लिया गया है। साथ ही जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व में घोषित अवकाश सूची में संशोधन किया गया है।
आदेश के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों में बदलाव करते हुए “महावीर जयंती” के उपलक्ष्य में 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को निर्धारित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब 30 मार्च 2026 को पूरे जबलपुर जिले में सार्वजनिक अवकाश प्रभावी रहेगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे और सामान्य रूप से कार्य करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि महावीर जयंती जैन समाज का प्रमुख धार्मिक पर्व है, जिसे भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन जिलेभर में धार्मिक आयोजन, प्रभात फेरियां और शोभायात्राएं आयोजित होती हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

अन्य ख़बरें

बिजली चोर पहुँचा जेल
रिमांड कोर्ट से नहीं हुई बेल

Newsdesk

जबलपुर में बिना नंबर और काली फिल्म वाली गाड़ियों पर सवाल, नागरिक ने ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाई चिंता

Newsdesk

कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा 15 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading