30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

वनप्लस 23 मार्च को लॉन्च कर सकता है स्मार्टवॉच

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)| वनप्लस को लेकर बताया जा रहा है कि 23 मार्च को कंपनी के द्वारा वनप्लस 9 सीरीज के स्मार्टफोन के अलावा स्मार्टवॉच की दुनिया में भी पर्दापण किया जा सकता है। वनप्लस ने ट्विटर पर एक शॉर्ट वीडियो क्लिप को साझा किया, जिसमें इसके स्मार्टवॉच को लेकर लोगों के पूछे गए सवाल भी शामिल हैं।

इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा गया, “आपने जो मांगा, वह हाजिर है।” यह स्मार्टवॉच के जल्द आने की पुष्टि करता है।

जीएसएमएरिना के मुताबिक, अपने आधिकारिक फोरम पर किए गए एक पोस्ट में वनप्लस ने कहा है कि वनप्लस परिवार का अगला सदस्य स्वास्थ से जुड़ा होगा, वक्त का पाबंद होगा और आपकी सेहत की भी देखभाल करेगा।

डिजाइन की बात करें, तो घड़ी में राउंड डायल को ब्रेसलेट स्ट्रैप के साथ पेयर किया गया है। दाहिनी ओर दो बटन हैं, जो शायद यूआई नेविगेशन के लिए है।

वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने भी साल की शुरुआत तक स्मार्टवॉच के रिलीज होने की पुष्टि कर दी है।

अन्य ख़बरें

सावधान! घर पर लगे वाईफाई से हो सकती है आपकी ट्रैकिंग, सामने आया नया खतरा

Newsdesk

पृथ्वी के अस्तित्व के लिए जरूरी है सूर्य, जानें सूरज की रोशनी से कैसे बनती है बिजली? कैसे काम करता है ‘सोलर पावर’

Newsdesk

सरकार ने किया स्वदेशी सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, लोगों के फोन पर आया अलर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading