38.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बदरा कॉलरी में प्रवेश उत्सव व सायकल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, विधायक बिसाहू लाल सिंह ने छात्रों को किया प्रेरित

बदरा,। विद्यानिकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भदरा कॉलरी में सत्र 2026-27 के अंतर्गत प्रवेश उत्सव एवं पुस्तक व सायकल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान अनूपपुर विधायक बिसाहू लाल सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर पालिका पसान अध्यक्ष रामअवध सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा अजय द्विवेदी, अजय यादव, विधायक प्रतिनिधि उदय प्रताप सिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमति धनमती सिंह, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत अनूपपुर तेजभान सिंह सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।
शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी तुलाराम आर्मो, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलाकांत वर्मा, जनपद शिक्षा केंद्र अनूपपुर के समन्वयक राजमणी पाण्डेय तथा विद्यालय के प्राचार्य व समस्त शिक्षकगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत किया गया एवं पात्र विद्यार्थियों को सायकल और पुस्तकें वितरित की गईं। अपने उद्बोधन में विधायक बिसाहू लाल सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ लेकर छात्र अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं।
कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की सहभागिता देखने को मिली।

अन्य ख़बरें

तेलंगाना परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बस में लगी आग, बाल-बाल बची 40 लोगों की जान

Newsdesk

खरगोन पुलिस की अवैध हथियार तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 12 देशी पिस्टल और 8 मैगजीन जब्त

Newsdesk

संजय राउत का भाजपा पर तंज, कहा-पार्टी से अलग करने के लिए हुई बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading