June 23, 2026
सी टाइम्स
जीवनशैलीप्रादेशिकवीडियो

भीषण गर्मी से बचने का अनोखा ‘देसी जुगाड़’: युवक ने बाइक पर बनाई पत्तों की छत, लोगों का ध्यान खींच रहा अनूठा प्रयोग

जबलपुर। मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी के बीच जहां तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, वहीं जबलपुर में एक युवक ने लू और तेज धूप से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। रिठौरी निवासी 25 वर्षीय दीपक केवट ने अपनी बाइक के ऊपर पत्तों की छत बनाकर गर्मी से राहत पाने का जुगाड़ तैयार किया है, जो अब शहरभर में चर्चा का विषय बन गया है।

दीपक के अनुसार, वह एक निजी नौकरी करता है और रोजाना करीब 50 से 60 किलोमीटर बाइक से सफर करता है। तेज धूप और लू से बचने के लिए उसने पहले हेलमेट और कपड़े का सहारा लिया, लेकिन उससे पर्याप्त राहत नहीं मिली। इसके बाद उसके मन में बाइक पर छत बनाने का विचार आया, जिसे उसने कुछ ही घंटों में साकार कर दिया।

दीपक ने लकड़ी और रस्सी की मदद से बाइक के ऊपर एक ढांचा तैयार किया और उस पर जामुन व आम के पत्तों की परत बिछा दी। यह छत मंडप के आकार की बनाई गई है। वह निकलने से पहले पत्तों पर पानी छिड़क देता है, जिससे चलते समय ठंडी हवा का एहसास होता है। पत्ते सूखने पर हर चार-पांच दिन में उन्हें बदल भी दिया जाता है।

दिलचस्प बात यह है कि दीपक का एक पालतू बंदर भी हमेशा उसके साथ रहता है। दीपक का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में वह और उसका यह साथी दोनों बीमार हो गए थे, जिसके बाद उसने यह जुगाड़ बनाया ताकि दोनों को धूप से बचाया जा सके।

यह अनोखा प्रयोग अब सड़कों पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। राहगीर रुककर इस जुगाड़ को देखते हैं और इसके बारे में जानकारी लेते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कम संसाधनों में इस तरह का उपाय न केवल किफायती है, बल्कि व्यावहारिक भी है। कई लोग अब इसे अपनाने की बात भी कर रहे हैं।

भीषण गर्मी के बीच यह ‘देसी इनोवेशन’ यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों में भी सूझबूझ और रचनात्मकता के जरिए बड़ी समस्या का समाधान निकाला जा सकता है।

अन्य ख़बरें

गर्दन-कंधों की जकड़न दूर करेंगे ये 4 योग मूवमेंट्स, बढ़ेगी ऊर्जा और घटेगा तनाव

Newsdesk

ये रोजमर्रा की आदतें बनाती हैं समय से पहले बूढ़ा,

Newsdesk

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading