30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

शातिर ‘ट्रेन चोर’ गिरफ्तार: सोते यात्रियों के मोबाइल करता था पार, जीआरपी की कार्रवाई

जबलपुर। ट्रेन में सफर के दौरान सोने वाले यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यात्रियों के गहरी नींद में होने का फायदा उठाकर उनके मोबाइल और कीमती सामान चोरी करता था।

जानकारी के अनुसार, जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा। पूछताछ में उसकी पहचान नाथूराम बर्मन, निवासी शीतलपुर गांव, थाना शाहपुरा के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब ₹1.11 लाख बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ट्रेनों में सफर के दौरान सो रहे यात्रियों को निशाना बनाता था और मौका मिलते ही उनका सामान पार कर देता था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह किन-किन ट्रेनों और रूट्स पर सक्रिय रहा है।

जीआरपी ने यात्रियों से अपील की है कि सफर के दौरान अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading