30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

लॉर्डगंज पुलिस की बड़ी सफलता: वाहन चोर गिरफ्तार, 11 चोरी के वाहन बरामद

जबलपुर। शहर में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए लॉर्डगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया था।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवल आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों की तलाश और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वरुण उर्फ कृष्णा (19 वर्ष), निवासी यादव कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लॉर्डगंज सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 11 वाहन चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 5 स्कूटी और 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इनमें से 5 वाहन लॉर्डगंज थाना क्षेत्र के हैं, जबकि अन्य 6 वाहन शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी मदनमहल थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उपनिरीक्षक राजेश वर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह जांच की जा रही है कि वह अन्य किन वारदातों में शामिल रहा है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading