34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत, संदिग्ध हालात में जांच शुरू

जबलपुर। शहर के धनवंतरी नगर चौकी अंतर्गत परसवाड़ा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साक्षी किराना के पास स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में सुबह सेटिंग (सेंटरिंग) का काम चल रहा था। इसी दौरान कार्य कर रहे मजदूर शालिग्राम काछी (उम्र 60 वर्ष) अचानक ऊंचाई से नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही धनवंतरी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर पाटन क्षेत्र के सूखा गांव का निवासी था।

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading