30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन में युवक से मारपीट का मामला: पुलिस पर बर्बरता के आरोप, जांच के आदेश

जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर चौकी क्षेत्र में अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के दौरान एक युवक के साथ कथित पुलिस बर्बरता का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक गौरव पंजाब नेशनल बैंक में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचा था। इसी दौरान लाइन में लगने को लेकर उसकी पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी उसे पकड़कर चौकी ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की गई।

घटना के बाद युवक के शरीर पर चोटों के निशान और गहरे जख्म सामने आए हैं। मामले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और गोरखपुर थाना प्रभारी को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में पुलिसकर्मियों द्वारा अनावश्यक बल प्रयोग या मारपीट की पुष्टि होती है, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल निलंबन और कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading