30.4 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

तिलवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 किलो 781 ग्राम गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलवारा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 9 किलो 781 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 89 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।

थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के अनुसार, 17 अप्रैल 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम चूल्हा गोलाई वन चौकी के पास तीन व्यक्ति हाथ में बैग लिए संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर तीनों घबराकर नहर के रास्ते जंगल की ओर भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शुभम पटेल (28) निवासी ग्राम जोधपुर पड़ाव तिलवारा, शुभम शुक्ला (28) निवासी वार्ड नंबर 2, नानाजी वाली गली, बासौदा जिला विदिशा तथा नीरज डेहरिया (23) निवासी ग्राम घाना तिलवारा बताए। तलाशी के दौरान शुभम पटेल के पिट्ठू बैग से 2 पैकेट, शुभम शुक्ला के बैग से 2 पैकेट और नीरज डेहरिया के सफेद थैले से 3 पैकेट गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने जब्त मादक पदार्थ का वजन कराया, जिसमें कुल 9 किलो 781 ग्राम गांजा पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा उड़ीसा के तितलागढ़ निवासी क्षितिज साहू से खरीदकर लाए थे और इसे फुटकर पुड़िया बनाकर बेचने की तैयारी में थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए आवास सुविधा को मंजूरी

Newsdesk

कलेक्टर ने विद्यालयो के संचालन समय में किया परिवर्तन

Newsdesk

सिटी टैंक तालाब में किया गया श्रमदान, जल संरक्षण का दिया  संदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading