April 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिविल अस्पताल रांझी को मिली डिजिटल एक्स-रे मशीन, 50 लाख की हेल्थ यूनिट का भी लोकार्पण

जबलपुर। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सिविल अस्पताल रांझी को अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन प्रदान की गई है। यह मशीन आयुध निर्माणी खमरिया द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत लगभग 14 लाख रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई है।
इस 300 एम.ए. क्षमता की डिजिटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को कैंट विधायक Ashok Rohani और आयुध निर्माणी खमरिया के मुख्य महाप्रबंधक Shailesh Bagairwal के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवीन कोठारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अंतर्गत निर्मित 50 लाख रुपये लागत की नई पब्लिक हेल्थ यूनिट का भी लोकार्पण किया गया। इस नई सुविधा से क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अशोक रोहाणी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आयुध निर्माणी खमरिया के महाप्रबंधक शैलेश बगैरवाल उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्थान और स्वास्थ्य विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में चिकित्सा स्टाफ मौजूद रहा।
इस पहल से रांझी क्षेत्र के नागरिकों को अब बेहतर जांच सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मरीजों को समय पर और सटीक उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश बोर्ड: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए राहत, अंक सुधारने का मिलेगा दूसरा अवसर

Newsdesk

इंदौर आबकारी में रचा इतिहास, पहली बार 2100 करोड़ रुपए पार, सभी 173 दुकानें नीलाम

Newsdesk

स्व गणना कर देश और समाज के भविष्य की दिशा तय करने में दें योगदान :- कमिश्नर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading