April 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह बने स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष

जबलपुर। मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद अब नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली द्वारा गठित समिति के तहत प्रदेश के महाधिवक्ता प्रशान्त सिंह को स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
समिति में ग्वालियर के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेन्द्र कुशवाह और केंद्र सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल सुयश मोहन गुरु को सदस्य बनाया गया है। नियुक्ति के तुरंत बाद प्रशान्त सिंह ने अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया और अधिवक्ताओं के हितों से जुड़े कार्यों की शुरुआत कर दी।
पदभार ग्रहण करने के मौके पर परिषद के सचिव आशीष आनंद सहित स्टाफ ने नए अध्यक्ष का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि स्टेट बार काउंसिल की कार्यकारिणी का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है और कार्यकाल समाप्त होने के बाद हर पांच साल में चुनाव कराए जाते हैं। इसी क्रम में आगामी 12 मई को नए चुनाव प्रस्तावित हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश बोर्ड: 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए राहत, अंक सुधारने का मिलेगा दूसरा अवसर

Newsdesk

इंदौर आबकारी में रचा इतिहास, पहली बार 2100 करोड़ रुपए पार, सभी 173 दुकानें नीलाम

Newsdesk

स्व गणना कर देश और समाज के भविष्य की दिशा तय करने में दें योगदान :- कमिश्नर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading