%
लिटिल किंगडम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,बैहर ने लगातार कक्षा 10th मे सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने की अपनी परम्परा को कायम रखते हुए पुनः इस वर्ष 100% रिजल्ट दिया है।
कक्षा के कुल स्टूडेंट्स मे से 29% स्टूडेंट्स ने 90% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं एवम 52% स्टूडेंट्स ने 84% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जो कि शिक्षकों द्वारा हर बच्चे पर की गई मेहनत को दर्शाता है एवम विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को दिखाता है।स्कूल के डायरेक्टर श्री प्रवीण कुमार मिश्रा ने सभी होनहार विद्यार्थियो को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दी हैं।
उल्लेखनीय है कि स्कूल के 6 विद्यार्थियो ने जिले की मेरिट लिस्ट मे क्रमशः 1st, 4th, 8th , 9th एवम 10th स्थान हासिल किया है एवम इस वर्ष 2026 से लिटिल किंगडम स्कूल,अपग्रेड होकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल हो गया है एवम स्कूल मे कक्षा 11 वी मैथ्स, बायोलॉजी एवम कामर्स मे प्रवेश प्रारंभ हो गये हैं।


