कल भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बालाघाट में भाजपा के जिला अध्यक्ष श्रीरामकिशोर कावरे जिला महामंत्री संजय मिश्रा जिला उपाध्यक्ष अनिल धूवारे के द्वारा दिनांक 18 को बालाघाट जिले की समस्त नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अध्यक्षों,उपाध्यक्षों के साथ वर्तमान में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा समस्त मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) का सम्मान किया गया,साथ ही किस प्रकार अपने क्षेत्र में अच्छे से अच्छा कार्य मनोनीत पार्षद के द्वारा किया जा सके इस बारे में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रामकिशोर कावरे जी के द्वारा सभी को विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला संगठन का हार्दिक आभार की आपने मनोनीत पार्षद के चयन के लिए इस विशाल संगठन से हम कुछ लोगों को इस कार्य करने का अवसर प्रदान किया जिसके लिए आप सभी का हृदय की गहराई से धन्यवाद व साधुवाद ।आपके विश्वास में पूर्ण रूप से पार्टी की रीतियों और नीतियों के अनुसार खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।


