November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कूलर की हवा में सोता रहा परिवार, चोर उड़ा ले गए नया ट्रैक्टर; CCTV में कैद वारदात



जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम टिमरी में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरों ने बाड़े में खड़े दो ट्रैक्टरों में से केवल नए ट्रैक्टर को निशाना बनाते हुए उसे लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

नए ट्रैक्टर पर ही चोरों की नजर

किसान नरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि  वह खेत से लौटकर अपने दोनों ट्रैक्टर बाड़े में खड़े कर सो गए थे। रात करीब ढाई बजे जब पूरा परिवार कूलर की हवा में सो रहा था, तभी अज्ञात चोर बाड़े में घुसे और करीब डेढ़ साल पहले 4 लाख रुपए में खरीदे गए नए ट्रैक्टर को स्टार्ट कर ले गए। वहीं, पास में खड़ा पुराना ट्रैक्टर जस का तस छोड़ दिया गया।

100 से ज्यादा CCTV खंगाले, मंडला रूट पर मिला सुराग

जब किसान बाड़े में पहुंचे तो नया ट्रैक्टर गायब देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने गांव और आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। किसान और उनके साथियों ने पाटन से जबलपुर और बरेला तक करीब 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक व्यक्ति ट्रैक्टर को मंडला की ओर ले जाते हुए दिखाई दिया है।

50 हजार रुपए का इनाम घोषित

किसान नरेंद्र साहू ने  पाटन थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने ट्रैक्टर की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। फिलहाल वह अपने साथियों के साथ मंडला क्षेत्र में ट्रैक्टर की तलाश में जुटे हुए हैं।

पुलिस का दावा—जल्द होंगे गिरफ्तार

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों के रूट को ट्रैक किया जा रहा है। थाना प्रभारी के अनुसार, मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर बरामद कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

अवैध रूप से भण्डारित रेत का किया गया विनिष्टिकरण

Newsdesk

गड्ढों की सरकार, सफेद घेरों से जवाब! ‘लाड़ला गड्ढा योजना’ लेकर मैदान में उतरे मानवेंद्र मिश्रा

Newsdesk

वारासिवनी में नहर से मिला इंडियन गौर का शव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Newsdesk

Leave a Comment