November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एम पी ट्रांसको के नवनियुक्त उपकेंद्र परिचारकों के लिए आयोजित हुआ इंटरएक्टिव सत्र



जबलपुर । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में नव नियुक्त उपकेंद्र परिचारक (सबस्टेशन अटेंडेंट) प्रशिक्षुओं के लिए एक इंटरएक्टिव सत्र
नेशनल पावर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनपीटीआई) शिवपुरी में आयोजित किया गया। 
ग्वालियर के कार्यपालन अभियंता  पवन अहिरवार ने सत्र में अपने अनुभव साझा किए और प्रशिक्षुओं को व्यवहारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षित कार्यप्रणाली और तकनीकी समझ, ट्रांसमिशन सिस्टम की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

एनपीटीआई के प्रशिक्षण समन्वयक आर. कृष्णन के संयोजन से आयोजित इस
सत्र के दौरान सुरक्षा उपायों, सामान्य जागरूकता के माध्यम से दुर्घटनाओं की रोकथाम, करंट ट्रांसफार्मर  के डिजाइन, उसके प्रकार, विभिन्न परीक्षणों तथा वायरिंग डायग्राम जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षुओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

जिज्ञासाओं का हुआ समाधान

सत्र के अंत में प्रशिक्षुओं ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया। यह कार्यक्रम प्रशिक्षुओं के समग्र कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

अन्य ख़बरें

अवैध रूप से भण्डारित रेत का किया गया विनिष्टिकरण

Newsdesk

गड्ढों की सरकार, सफेद घेरों से जवाब! ‘लाड़ला गड्ढा योजना’ लेकर मैदान में उतरे मानवेंद्र मिश्रा

Newsdesk

वारासिवनी में नहर से मिला इंडियन गौर का शव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Newsdesk

Leave a Comment