September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, बांदा में 47.4 डिग्री पहुंचा पारा,

उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है. बीते 24 घंटों में बांदा में 47 डिग्री के पार तापमान चला गया, जो इस सीज़न का सबसे गर्म दिन रहा. वहीं प्रयागराज-वाराणसी, आगरा और झांसी में भी आसमान से आग बरस रही है. दिन भर चिलचिलाती गर्मी और गर्म लू ने जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त कर दिया है. लोग घरों में दुबकने के मजबूर हो गए हैं. हालांकि आज से मौसम में थोड़ा बदलाव आएगा.

से प्रदेश के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नजर आ रहे हैं. इस दौरान पश्चिमी संभाग में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ सकती हैं. वहीं दिन के समय कुछ दिनों में उष्ण हवाओं यानी लू का दौर भी जारी रहेगा. पूर्वी संभाग में आज मौसम शुष्क रहेगा और दिन भर तेज धूप और लू का प्रकोप रहेगा.

28 अप्रैल से मौसम और सक्रिय होगा और दोनों ही संभागों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. नोएडा, आगरा, मेरठ समेत कई जिलों में बिजली की चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी. 29-30 अप्रैल तक मानसून की रफ़्तार बढ़ेगी और कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान हैं. प्रदेश में 2 मई तक आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा.

लखनऊ में बीते 24 घंटों में पारा 43 डिग्री के पार चला गया जो इस सीज़न का सबसे गर्म दिन रहा है. न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर बना हुआ है. आज भी यहां दिनभर तेज धूप का सिलसिला जारी रहेगा. वहीं बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा. यहां अधिकतम तापमान 47.4 तक पहुँच गया जो सामान्य से 6.2 डिग्री अधिक है. रविवार को यहां अब तक सबसे गर्म दिन रहा. वहीं प्रयागराज, वाराणसी, झांसी और आगरा भी सबसे अधिक गर्म जिले रहे. इन जिलों में 44-45 डिग्री के बीच पारा पहुँच गया.

 

अन्य ख़बरें

छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ग्रामीण की बैठक

Newsdesk

उड़ीसा से 10 किलो गांजा का रहा तस्कर गिरफ्तार

Newsdesk

41 सप्ताह से निरंतर सेवा, मेडिकल कॉलेज के बाल वार्ड में बांटा फलाहार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading