शहडोल 1 मई 2026- जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग के द्वारा जिले में 02 अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यवाही कर 05 वाहन/मशीन पर कार्यवाही की गई ।जैतपुर क्षेत्र में गिट्टी खनिज का परिवहन करते हुए एक ट्रेक्टर क्र. MP18ZH0914 को जप्त किया गया जिसके चालाक शिवप्रसाद पिता ज्वालाराम बैगा के पास गिट्टी परिवहन करने की कोई रॉयल्टी नहीं पायी गयी है, जिस कारण उक्त वाहन को मय खनिज के इसके चालक से जप्त किया गया और थाना जैतपुर की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है, जिसमे अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया, जाँच दल द्वारा ग्राम जरवाही तहसील बुढार में कार्यवाही की गयी, जिसमे 02 अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी एवं मुरम खनिज का अवैध खनन करते हुए 02 जे सी बी मशीन एवं 01 ट्रेक्टर पकड़ा गया ग्राम जरवाही की भूमि खसरा क्र. 842 के अंश भाग पर मिट्टी खनन में एक जे सी बी क्र. MP34DA0514 तथा ट्रेक्टर क्र. MP65AA1494 को जप्त किया गया इनके द्वारा मिट्टी का खनन कर अन्यत्र स्थान पर परिवहन किया जा रहा था स मौके पर उक्त दोनों वाहन/मशीन को इनके चालकों से जप्त किया गया स इसी प्रकार ग्राम जरवाही की अन्य निजी भूमि पर jcb क्र. MP18DA0487 को मुरम खनिज का अवैध खनन करते हए पाया गया। उक्त दोनों स्थानों पर मिट्टी एवं मुरम खनिज के खनन सम्बंधित कोई अनुमतियाँ नहीं पायी गयी है दोनों जे सी बी मशीन एवं ट्रेक्टर को इनके ऑपरेटर/चालकों से जप्त कर थाना बुढार में खड़ा करवाया गया है। जिनमे मिट्टी एवं मुरम खनिज का अवैध खनन का प्रकरण पंजीबद्ध किया जा रहा है। ग्राम पकरिया, तहसील बुढार के पास एक डग्गी/मिनी ट्रक क्र. MP18DA0487 को गिट्टी खनिज का अवैध परिवहन करते हुए इसके चालक सोनू केवट पिता नत्थूलाल केवट से जप्त किया गया, जिसे थाना बुढार की शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है।


