September 23, 2026
सी टाइम्स
खेल

विराट हमेशा दिलचस्प बातें करते हैं : अश्विन

Christchurch: Indian player Ravichandran Ashwin during a practice session ahead of the Second Test against New Zealand at the Hagley Oval cricket ground in Christchurch, New Zealand on Feb 28, 2020. (Photo: Surjeet Yadav)

चेन्नई, 6 मई| भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि उन्हें सोवेनियर इकट्ठा करने का काफी शौक है और उनका घर इससे भरा हुआ है। 100 घंटे और 100 स्टार्स पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, “मैं जब भी मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेता हूं तो मैच की गेंद मेरे कैबिनेट में आ जाती है। मैं जब भी कोई प्रभावी प्रदर्शन करता हूं तो मैं स्टम्प ले लेता हूं। इसलिए मेरा घर सोवेनियर से भरा हुआ है। मैंने 71 टेस्ट मैच खेल हैं और मुझे लगता है कि मेरे पास 60 निशानी हैं।”

33 साल के अश्विन ने बताया कि वह चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली के साथ ज्यादा समय बिताते हैं।

उन्होंने कहा, “पुजारा निश्चित तौर पर। मुझे धवन के साथ भी समय बिताना पसंद है वह काफी मजाकिया हैं। मैं शंकर बासु (टीम के पूर्व स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच) के साथ भी बहुत समय बिताता था। मैं विराट के साथ भी ज्यादा बात करता हूं क्योंकि उनके पास करने के लिए दिलचस्प बातें होती हैं।”

अन्य ख़बरें

अहमदाबाद में 825 करोड़ की लागत से तैयार वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खिलाड़ियों को मिल रहीं विश्वस्तरीय सुविधाएं

Newsdesk

वेटलिफ्टिंग में खत्म हुआ 28 साल का सूखा, मीराबाई चानू ने जीता एशियन गेम्स में पहला मेडल

Newsdesk

‘मैं जडेजा को अपना आदर्श मानता हूं, विटोरी को फॉलो करता हूं’: बादल बिस्वाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading