May 8, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

अडोबी ने भारत में किया अपना विस्तार, नोएडा में खोला नया ऑफिस



नई दिल्ली, 8 मई  अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी अडोबी ने शुक्रवार को नोएडा में अपना नया कार्यालय (ऑफिस) खोला। कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-आधारित नवाचार पर भी तेजी से ध्यान दे रही है।

नोएडा के सेक्टर 129 में स्थित यह नया ऑफिस भारत में अडोबी का सातवां और उत्तर प्रदेश में तीसरा ऑफिस है।

कंपनी के अनुसार, इस नए परिसर में फिलहाल इंजीनियरिंग और ग्राहक सेवाओं से जुड़े 700 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं।

अडोबी इंडिया के कंट्री मैनेजर और डॉक्यूमेंट क्लाउड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अभिज्ञान मोदी ने कहा, “दुनिया तेजी से एआई और एजेंटिक तकनीकों की ओर बढ़ रही है और अडोबी नवाचार और रचनात्मकता को नए तरीके से आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा रही है। नोएडा में नए कार्यालय का उद्घाटन भारत से नवाचार को बढ़ावा देने की हमारी रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

इस ऑफिस को आधुनिक तकनीक से लैस सहयोगात्मक कार्यस्थल के रूप में तैयार किया गया है, ताकि एआई युग में नवाचार, टीमवर्क और कर्मचारियों की भागीदारी को बढ़ावा मिल सके।

अडोबी इंडिया की एम्प्लॉई एक्सपीरियंस हेड स्वाति रुस्तगी ने कहा कि यह ऑफिस तेजी से बदलती तकनीकी दुनिया में टीमों को बेहतर तरीके से साथ काम करने में मदद करेगा।

नोएडा स्थित यह परिसर आईजीबीसी-प्लेटिनम प्रमाणित है, और इसमें पर्यावरण के अनुकूल निर्माण, ऊर्जा बचाने वाली प्रणालियां और टिकाऊ बुनियादी ढांचा शामिल किया गया है।

अडोबी ने भारत में अपनी शुरुआत 1997 में इंजीनियरिंग अनुसंधान और विकास केंद्र के रूप में की थी। इसके बाद से कंपनी ने देश में तेजी से विस्तार किया है।

वर्तमान में कंपनी भारत में 8,000 से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रही है। अमेरिका के बाहर भारत अडोबी का सबसे बड़ा कार्यबल केंद्र बन चुका है और कंपनी के वैश्विक नवाचार में भारत की हिस्सेदारी एक-तिहाई से ज्यादा है।

प्रतिभा विकास के क्षेत्र में भी अडोबी लगातार काम कर रही है। इसी साल कंपनी ने भारत के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए फायरफ्लाई, फोटोशॉप और एक्रोबैट जैसे टूल्स मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, ताकि एआई-रेडी वर्कफोर्स तैयार किया जा सके।

अन्य ख़बरें

स्विगी का वित्त वर्ष 2025-26 में घाटा 33 प्रतिशत बढ़कर 4,154 करोड़ रुपए पहुंचा

Newsdesk

केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के संस्थापक रवि पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन

Newsdesk

क्लाउडफ्लेयर ने एआई के चलते 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का किया ऐलान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading