36.5 C
Jabalpur
May 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास मिले विस्फोटक , सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंगलुरु यात्रा से पहले रविवार (10 मई, 2026) को शहर के बाहरी इलाके में स्थित कार्यक्रम स्थल से थोड़ी दूर पर दो जिलेटिन स्टीक्स बरामद किए गए हैं. पीएम के कार्यक्रम स्थल के नजदीक जिलेटिन स्टीक्स के बरामद किए जाने के बाद सुरक्षा महकमे में हड़कंप मच गया है. यह विस्फोटक बेंगलुरु के कागलीपुरा के पास एक आश्रम के नजदीक मिली, जो मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर था, जिसमें पीएम मोदी मिल होने वाले थे.

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, विस्फोटक की बरामदगी के बाद बेंगलुरु सेंट्रल रेंज के डीआईजी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले की जा रही जांच के दौरान दो जिलेटिन स्टीक्स रविवार (10 मई, 2026) की सुबह फुटपाथ के किनारे से बरामद की गईं, जो मुख्य कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किमी दूर था, जिसमें पीएम शामिल होने वाले थे.’

उन्होंने कहा, ‘घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत इलाके को घेर लिया है. बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम को मौके पर भेजा गया है, जहां बरामद सामग्री की जांच की गई. इस मामले में आगे की जांच फिलहाल जारी है.’

यह घटना खुफिया एजेंसियों की तरफ से संभावित आतंकी खतरे की सूचना मिलने के एक दिन बाद सामने आई है. जिसके चलते दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कई संवेदनशील स्थानों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, ‘पुलिस को संवेदनशील इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस सामानों और खड़ी गाड़ियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं.’

बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में गहनता के साथ अपनी जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर जिलेटिन स्टिक्स उस जगह तक कैसे पहुंचीं और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश थी.

 

अन्य ख़बरें

सोमनाथ मंदिर की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय वायुसेना करेगी ‘सूर्य किरण एयर शो’, एरोबेटिक फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे प्लेन

Newsdesk

आईपीएल 2026: चेन्नई में उर्विल पटेल का तूफान, एलएसजी पर सीएसके की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

हैदराबाद: चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के घर पहुंचे पीएम मोदी, परिजनों से की मुलाकात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading