36.5 C
Jabalpur
May 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरघाट विधानसभा में शिक्षा विकास की ऐतिहासिक सौगात



_कुरई विकासखंड के स्कूलों और छात्रावासों के लिए 18 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत, क्षेत्र में खुशी की लहर_

कुरई – बरघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुरई विकासखंड में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुरक्षित छात्रावास एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस निर्णय से विशेष रूप से ग्रामीण एवं जनजातीय अंचलों में शिक्षा को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बरघाट विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक Kamal Marskole द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों एवं प्रस्ताव के आधार पर मध्यप्रदेश शासन ने विभिन्न स्कूलों एवं छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए राशि मंजूर की है।
स्वीकृत कार्यों में शासकीय हाई स्कूल रजोला भवन निर्माण हेतु 396.26 लाख रुपए, शासकीय हाई स्कूल बेलपेट भवन निर्माण हेतु 396.26 लाख रुपए, जनजातीय सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास खवासा हेतु 409.80 लाख रुपए, जनजातीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास कुरई हेतु 409.80 लाख रुपए तथा जनजातीय बालक आश्रम धनौली हेतु 279.38 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से इन संस्थानों में भवन एवं मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। राशि स्वीकृत होने के बाद अब विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन कक्ष, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था एवं आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे विशेष रूप से आदिवासी एवं ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर सूक्तारा मंडल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव,जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह तथा विधायक कमल मर्सकोले का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय बरघाट विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
ग्रामीणों का मानना है कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे ऐसे विकास कार्य आने वाले समय में क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देंगे तथा बरघाट विधानसभा को शैक्षणिक रूप से और अधिक सशक्त बनाएंगे।

अन्य ख़बरें

आउटर रिंग रोड पर ट्रक से टकराई कार, तेलुगू अभिनेता भरत कांत समेत दो लोगों की मौत

Newsdesk

हैदराबाद: चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के घर पहुंचे पीएम मोदी, परिजनों से की मुलाकात

Newsdesk

मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर बरगी बांध हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading