(लालबर्रा पंचायत में लोकार्पण, भूमिपूजन सम्पन्न)
______________________________
लालबर्रा:- क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे द्वारा लालबर्रा मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है जिसका आज विधिवत लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें ग्राम पंचायत पांडरवानी लालबर्रा में ग्राम रामजीटोला में पचास हजार किलो लीटर पानी टंकी का भूमिपूजन व लालबर्रा नगर मुख्यालय में नल जल की पुरानी पाईप लाईन को बदलकर कुल सत्रह किलो मीटर नई पाईप लाइन विस्तार कार्य शामिल है। इसी तरह लालबर्रा नगर मुख्यालय में बस स्टैंड से हाईस्कूल मार्ग पर हाई मास्क लाईट एवं बड़े शहरों जैसे स्ट्रीट लाईट निर्माण कार्य व लालबर्रा हाईस्कूल के सामने बिरसा मुंडा चौक पर सभा मंच का लोकार्पण कार्य सम्पन्न हुआ। लालबर्रा सरपंच अनीस खान ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे जी द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र बालाघाट लालबर्रा अंतर्गत लगातार विकास कार्य की सौगात दी जा रही है जिससे क्षेत्र की जनता में भारी हर्ष व्याप्त है विधायक अनुभा मुंजारे द्वारा जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य सम्पन्न किए जा रहे हैं उक्त सभी कार्यक्रम विधायक अनुभा मुंजारे जी के मुख्य आतिथ्य में व सरपंच अनीस खान विधायक प्रतिनिधि की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस अवसर पर विशेष अतिथि मनीराम भॉयर अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा, श्रीमती अंजू जायसवाल, शैलेश केकती विधायक प्रतिनिधि लालबर्रा हॉस्पिटल, श्री गोडगे अध्यक्ष अध्यक्ष आदिवासी समाज ब्लाक लालबर्रा, नितिन सांखला, रामनाथ सोनी, सुमित स्वामी, राजकुमार वरकडे, रामजी माने, सेवक राम यादव, कृष्ण कुमार लरहे, सेवक यादव, झंकार ऊईके, अनिल ऊईके, ऋतिक कटारे, अशोक जैन, नईम खान, शिबू चौरसिया, जैनुल आब्दीन मंसूरी, अप्पू भूपेंद्र कुमारे, दिलचंद पंचेश्वर, राजेश शरणागत, संदीप अग्रवाल,आनंद साखला, संतोष कुमार, होलेश पंचेश्वर, हरीश माने ईश्वरी सिंहधुपे, चमन पंचेश्वर, सचिव कृष्णा पंचेश्वर सहित ग्राम पंचायत का स्टाफ व सैकड़ों ग्रामीणजन व महिलाएं उपस्थित रहे।


