जबलपुर। आज दिनांक 12 मई 2026 को भोपाल स्थित होटल कोर्टयार्ड मेरियट में प्रदेश की शीर्ष उद्योग व्यापार संस्था, फेडरेशन ऑफ मध्यप्रदेश चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्री की वार्षिक साधारण सभा, स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह तथा नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ जिसमें हिमांशु खरे ने बतौर अध्यक्ष तथा नवीन कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया। आयोजन में बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से व्यवसायी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के श्रम एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री श्री चेतन्य काश्यप उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत उद्बोधन से हुआ, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए वार्षिक साधारण सभा में विगत वर्ष में फेडरेशन द्वारा किए गए कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया।
एक जानकारी में अध्यक्ष हिमांशु खरे ने बताया कि कार्यक्रम में उद्यमिता विकास, डिजिटल प्लेटफॉर्म, औद्योगिक विकास, आर्थिक प्रगति एवं उद्योगों को सशक्त बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही उद्योगों एवं श्रमिकों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा नीतिगत सुधारों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम में माननीय मंत्रीगणों द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री हिमांशु खरे को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आर.एस. गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में भारतीय उद्यमियों को वैश्विक स्तर पर सम्मान की दृष्टि से देखा जा रहा है तथा उद्यमियों को निर्यात की संभावनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाना चाहिए।
*-हिमांशु खरे*- नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री हिमांशु खरे ने अपने उद्बोधन में बताया कि
उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में प्रदेश की मार्केटिंग देश तथा वैश्विक स्तर पर करने की आवश्यकता है जिससे प्रदेश में निवेश आकर्षित हो सके। उन्होंने कहा कि
सेवानिवृत्त एवं अनुभवी व्यक्तियों के ज्ञान और अनुभव का उपयोग उद्योग विकास में किया जाना चाहिए।
*-श्री चेतन्य काश्यप*- इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि प्रदेश के उद्योगपति अपने उत्पादों की गुणवत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का प्रयास करें। उन्होंने घोषणा की कि फेडरेशन के प्रतिनिधियों को प्रदेश एवं जिला स्तरीय औद्योगिक समितियों में प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विभाग लगातार “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस” के अंतर्गत कार्य कर रहा है तथा उद्योगों में बाधा उत्पन्न करने वाली अनेक प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है। उन्होंने फेडरेशन से सुझाव आमंत्रित किए ताकि उद्योगों को उत्पादन प्रक्रिया में और अधिक सुगमता मिल सके।
*-श्री प्रहलाद सिंह पटेल*- प्रदेश के श्रम, पंचायत तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल नए अपने संबोधन में कहा कि
श्रमिकों एवं व्यापारियों के मध्य बेहतर समन्वय विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे।
विभिन्न व्यवस्थाओं एवं क्षेत्रों के बीच मौजूद अंतर को कम करने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि श्रम कानूनों को सरल एवं समान भाषा में बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
औद्योगिक क्लस्टरों से उनकी आवश्यकताओं की सूची मांगी गई है जिससे उनकी आवश्यकता के अनुरूप श्रम उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि फेडरेशन को श्रम विभाग की परामर्श समितियों में शामिल किया जाएगा। श्री पटेल ने आशा व्यक्त की एवं कहा कि
फेडरेशन प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
कार्यक्रम के अंत में फेडरेशन के सचिव श्री प्रवीण आचार्य ने उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
धन्यवाद सहित
हिमांशु खरे


