जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा मंडलम अध्यक्षों के नाम पर मोहर
शहडोल – संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अहम निर्णय लिया है। शहडोल जिले की ब्यौहारी विधानसभा में पार्टी ने सक्रिय और जुझारू नेता विनय द्विवेदी को ब्यौहारी मंडलम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति जिला कांग्रेस कमेटी, शहडोल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के मार्गदर्शन में जारी की गई सूची के तहत की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है की ब्यौहारी मंडलम से विनय द्विवेदी, पपरेडी मंडलम से आदित्यदेव सिंह, आखेटपुर मंडलम से आशुतोष पटेल, भोलहरा मंडलम से बाबूलाल सिंह, मऊ मंडलम से नागेन्द्र वर्मा की सक्रियता, संगठन के प्रति समर्पण और क्षेत्र में मजबूत पकड़ उन्हें इस जिम्मेदारी के लिए उपयुक्त बनाती है।
अब सभी मंडलम में संगठनात्मक गतिविधियों को नई धार मिलने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नियुक्ति से कांग्रेस को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।


