32.5 C
Jabalpur
May 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

प्रधानमंत्री के आह्वान पर लग्जरी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से मंत्रालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

जबलपुर, 12 मई। विश्व स्तर पर व्याप्त हालातों का दुष्प्रभाव भारतीय अर्थव्यवस्था पर न हो इसके लिए हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा डीजल, पेट्रोल की बचत करने के लिए वाहनों के कम से कम उपयोग के देशव्यापी आह्वान का असर अब मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री के आह्वान के बाद  ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को  इस पर अमल शुरू कर दिया है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर  भोपाल में  इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहन से न केवल सड़कों पर घूमते नजर आए, बल्कि  भोपाल स्थित अपने शासकीय बंगले सी-18 शिवाजी नगर से मंत्रालय भी इसी वाहन से पहुंचे।
       ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि वह प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत करते हैं और उनकी अपील का अनुसरण करते हुए इसका पालन कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह सभी से अपील करेंगे कि वह भी पेट्रोल डीजल का कम से कम इस्तेमाल करें और अत्याधिक आवश्यकता होने पर ही डीजल-पेट्रोल वाहनों का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि इससे विदेशों पर हमारी निर्भरता कम होगी और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा।  उन्होंने कहा कि अपनी विधानसभा में भ्रमण के दौरान भी वह इलैक्ट्रिक दोपहिया वाहन का ही इस्तेमाल करेंगे।

अन्य ख़बरें

नपा परिषद के जनता दरबार मे पूर्व मंत्री और नपा अध्यक्ष ने जनता की छोटी बडी सभी तरह की समस्याओ का किया समाधान

Newsdesk

ब्यौहारी मंडलम को मिला नया नेतृत्व विनय पर कांग्रेस का भरोसा

Newsdesk

आउटसोर्स कर्मियों की बेहतर कैरियर प्लानिंग पर ध्यान दें : एमडी सुनील तिवारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading