May 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्राम बोनकट्टा में विधायक गौरव सिंह पारधी ने किया विकास कार्यों का भूमि पूजन, संबल योजना के हितलाभ पत्र वितरित


तिरोड़ी। कटंगी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोनकट्टा में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक गौरव सिंह पारधी की उपस्थिति में ₹25 लाख की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन एवं ₹13 लाख की लागत से बनने वाली सी.सी. रोड का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*संबल योजना से श्रमिक परिवारों को मिल रही सुरक्षा*

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को सहायता राशि के हितलाभ पत्र भी वितरित किए गए। योजना के तहत दुर्घटना मृत्यु पर ₹4 लाख, सामान्य मृत्यु पर ₹2 लाख तथा अंत्येष्टि सहायता हेतु ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। विधायक पारधी ने कहा कि संबल योजना श्रमिक परिवारों के लिए सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रही है और सरकार हर जरूरतमंद परिवार के साथ खड़ी है।

*विकास कार्यों से ग्रामीण सुविधाओं को मिलेगा विस्तार – गौरव पारधी*

इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन के निर्माण से सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर मंच मिलेगा, वहीं सी.सी. रोड निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

*आत्मीय स्नेह, विश्वास और जनसमर्थन के बीच मनाया गया विधायक गौरव पारधी जी का जन्मदिन*

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा विधायक गौरव सिंह पारधी का जन्मदिन अत्यंत आत्मीयता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के माध्यम से उन्हें दीर्घायु और सफल जनसेवा जीवन की बधाई दी। विधायक गौरव सिंह पारधी ने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटंगी अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, सरपंच श्रीमती भीमलता हांडके, जिला पंचायत सदस्य सुश्री प्रियंका परते, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री योगेश सोनवाने, पूर्व सरपंच श्री विजय कापगते, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री प्रवीन अग्रवाल, श्री संतोष लोधी, श्रीमती जयश्री देरकर, श्रीमती पंचफुला देरकर, श्रीमती ओमलता गहाने, श्रीमती ज्योति देरकर, श्रीमती सिता मुर्ख, श्री किशोर हांडके, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री मेष देशमुख, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश सोनवाने, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री मनोज मालाधारे एवं श्री जयरंजन बिझोडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रेलवे स्टेशन पर निशुल्क जल सेवा का आयोजन, यात्रियों को वितरित किया शीतल जल

Newsdesk

जन्मदिन के उपहार में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को मिला संस्कारधानी का भरपूर दुलार

Newsdesk

रादुविवि का 36वां दीक्षान्त समारोह जून में संभावितराज्यपाल को कुलगुरु ने दिया निमंत्रण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading