21.7 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बनते ही उखड़ने लगी सड़क! पतली परत वाला निर्माण ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगा


अनूपपुर। ग्राम पंचायत पड़ौर में प्रधानमंत्री जनमन ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। सड़क पूरी तरह तैयार होने से पहले ही कई जगहों से उखड़ने लगी है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क में बेहद पतली परत डाली गई है, जो बरसात के मौसम में ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगी। जानकारी के अनुसार पड़ौर पीएमजीएसवाई रोड से बैगान टोला तक लगभग 2.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण मेसर्स विमल कंस्ट्रक्शन शहडोल द्वारा कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है तथा निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की परत कई स्थानों पर निर्माण के तुरंत बाद ही उखड़ने लगी है। जगह-जगह गड्ढे बनने लगे हैं और सड़क से उड़ रही धूल के कारण लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग बैगान टोला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, लेकिन घटिया निर्माण के कारण सड़क बरसात आने से पहले ही खराब हो सकती है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतें सामने आने के बाद सड़क पर डाली गई मिट्टी हटाकर निर्माण को सही दिखाने की कोशिश की जा रही है। वहीं जांच प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कथित तौर पर केवल सही हिस्सों से ही सैंपल लिए गए, जबकि खराब हिस्सों की अनदेखी की गई।
ग्राम पंचायत के ग्रामीणों और समाजसेवियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही गुणवत्ता विहीन निर्माण करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण सड़क मिल सके।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी के कुलसचिव का तबादला, गुना भेजे गए

Newsdesk

13 आरोपी बरी होने के बाद खुला रास्ता, शिकायतकर्ता ने भी बदला रुख

Newsdesk

644.85 करोड़ की मंजूरी के बाद हाईकोर्ट सख्त, कहा- अब कागजों से बाहर निकालें न्यायिक भवनों के प्रोजेक्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading