21.7 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

न्याय और समाजसेवा के प्रहरी भगवान दास मिश्रा पुनः बने पी एल

वी

अनूपपुर/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा जारी आदेश के तहत वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी भगवान दास मिश्रा को पुनः पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी आदेश में समाज के कमजोर, पिछड़े, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग, अपराध पीड़ितों एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चयनित पैरालीगल वॉलंटियर्स की नियुक्ति की गई है, जिसमें भगवान दास मिश्रा का नाम भी शामिल है।
भगवान दास मिश्रा शैक्षणिक रूप से एम.ए. एवं एल.एल.बी. उपाधिधारी हैं तथा पिछले लगभग 20 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला प्रवक्ता भगवान दास मिश्रा पत्रकारिता के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए आमजन की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
वर्तमान में वे मध्यप्रदेश शासन के परशुराम कल्याण बोर्ड में जिला प्रभारी के रूप में भी दायित्व निभा रहे हैं। साथ ही पिछले तीन वर्षों से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर में पीएलवी के रूप में अपनी सेवाएं देते हुए गरीब, शोषित एवं जरूरतमंद लोगों को सामाजिक और कानूनी न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उनकी पुनः नियुक्ति पर सामाजिक, पत्रकारिता एवं विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाजसेवा के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का सम्मान बताया है।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी के कुलसचिव का तबादला, गुना भेजे गए

Newsdesk

13 आरोपी बरी होने के बाद खुला रास्ता, शिकायतकर्ता ने भी बदला रुख

Newsdesk

644.85 करोड़ की मंजूरी के बाद हाईकोर्ट सख्त, कहा- अब कागजों से बाहर निकालें न्यायिक भवनों के प्रोजेक्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading