37.5 C
Jabalpur
May 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गोपालगंज क्षेत्र में मोटर लीड चोरी से किसान परेशान, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार


सिवनी – लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही मोटर लीड चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसानों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
किसानों का आरोप है कि अज्ञात चोर कुओं और तालाबों में सिंचाई के लिए लगी विद्युत मोटरों की लीड चोरी कर रहे हैं। इस संबंध में किसानों द्वारा लखनवाड़ा थाना में शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन आज दिनांक तक न तो मामले की गंभीर जांच हुई और न ही चोरों का पता लगाया जा सका।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में दर्जनों किसानों में राजकुमार उईक, अतर लाल धुर्वे, बबलू अवधिया, अशोक चंद्रवंशी, राजाराम पंचेश्वर, मुन्ना पंचेश्वर, मदन अवधिया, भाकू चंद्रवंशी, केवल प्रसाद मर्सकोले, राम प्रसाद, प्रेमलाल उईके, जमुना चंद्रवंशी, मोटर लीड चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे किसानों  को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सिंचाई कार्य प्रभावित होने से खेती-किसानी पर भी असर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि रात के समय पुलिस गश्त नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं।
आक्रोशित किसानों ने पुलिस अधीक्षक से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं की निष्पक्ष जांच कराने एवं जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अन्य ख़बरें

पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन

Newsdesk

आतिशबाजी विक्रेताओं और निर्माणकर्ताओं के भंडार गृहों का किया गया निरीक्षण

Newsdesk

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में कौशल विकास हेतु समझौता ज्ञापन संपन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading