शहडोल- पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला शहडोल द्वारा दो दिवसीय आवासीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान 2026 जिला प्रशिक्षण वर्ग का दो दिवसीय आयोजन शहडोल नगर होटल न्यू यश पैलेस में वर्ग का आयोजन किया गया इस दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम दिन शनिवार को 6 सत्र संपन्न हुए जिला प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ के अवसर पर अतिथियों द्वारा मां भारती की छायाचित्र एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया गया इस दौरान मंचासीन अतिथियों में उत्तर मध्य जबलपुर से विधायक एवं शहडोल भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्री अभिलाष पांडे जी सीधी सांसद राजेश मिश्रा जी विधायक जयसिंह मरावी विधायक श्रीमती मनीषा सिंह विधायक शरद कोल जी जिला प्रशिक्षण प्रभारी अजय सिंह पटेल जी एवं वक्त के रूप में के के त्रिपाठी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान जिला टोली के संयोजक राकेश पांडे जी सहसंयोजक संतोष लोहानी जी अन्य वरिष्ठ वक्तागण मंच पर उद्घाटन सत्र पर उपस्थित रहे। वक्ताओं के रूप में इनकी रही उपस्थित मध्य प्रदेश शासन की कुटीर निगम उद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल जी जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष रामलाल रौतेला जी मिथिलेश प्यासी जी प्रज्ञा त्रिपाठी जी अपने-अपने विषयों पर उद्बोधन दिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, जनसेवा,
राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। यह अभियान कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता, संगठनात्मक दक्षता एवं सेवा भाव को और अधिक सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। शनिवार को शुरुआती प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चौथे, पांचवें, छठवें एवं आज के अंतिम सत्र में प्रशिक्षण वर्ग में पधारे वक्ताओं ने प्रमुखता से अपने विचार व्यक्त किया वहीं रविवार 17माई को सत्र के दूसरे चरण में कुल पांच सत्र का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित वक्ताओं द्वारा अपना उद्बोधन देंगे। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं आपेक्षिक श्रेणी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


