May 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘आप’ नेता गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

नई दिल्ली, 22 मई दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता गोपाल राय और खोजी पत्रकार सौरव दास को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस एक आपराधिक अवमानना याचिका के तहत जारी किया गया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर ऐसे आपत्तिजनक और अवमाननापूर्ण सामग्री प्रसारित की, जो न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा के खिलाफ थी। यह मामला कथित आबकारी नीति केस से जुड़ा बताया जा रहा है।

अशोक चैतन्य की ओर से दायर याचिका में आप के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ भी अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई थी।हालांकि, न्यायमूर्ति नवीन चावला और रविंदर डुडेजा की खंडपीठ ने कहा कि केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज को पहले ही उच्च न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञान अवमानना कार्यवाही में नोटिस जारी किया जा चुका है।

अदालत ने दोनों मामलों को एक साथ सुनने का निर्देश दिया और अगली सुनवाई 4 अगस्त के लिए तय की। साथ ही, नए पक्षकारों को जवाब दाखिल रने का आदेश दिया गया और सोशल मीडिया सामग्री को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।अदालत ने वरिष्ठ अधिवक्ता राजदीपा बेहुरा को अमीक्स क्यूरी नियुक्त करते हुए उन्हें सभी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

अन्य ख़बरें

भुज-दिल्ली एक्सप्रेस सेवा शुरू होने से कच्छ को दिल्ली से सीधा रेल संपर्क मिला

Newsdesk

उत्तराखंड सरकार के आदेश का विनोद बंसल ने किया स्वागत, कहा- नमाज के नाम पर नहीं होगा शक्ति प्रदर्शन

Newsdesk

बेंगलुरु: मृत मरीज की गायब घड़ी को लेकर अस्पताल ने जारी किया स्पष्टीकरण, आरोपों से किया इनकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading