June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विजयपानी में अवैध तंबाकू कारोबार की चर्चा तेज

चक्की में तंबाकू पीसकर बिना लेबल की पुड़ियों में बिक्री, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल_

कुरई – कुरई क्षेत्र के विजयपानी गांव में कथित रूप से संचालित अवैध तंबाकू कारोबार इन दिनों पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांव के दो भाई चक्की मशीन के माध्यम से तंबाकू में चुना मिलाकर बड़े पैमाने पर गुटखा जैसा मिश्रण तैयार कर रहे हैं और प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिना लेबल वाली पुड़ियों में पैक कर जिलेभर में सप्लाई कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहनों में भरकर यह सामग्री गांव-गांव और शहरों तक पहुंचाई जा रही है। मामले को लेकर प्रशासनिक अमले की चुप्पी भी लोगों के बीच सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यह कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई।

*घरेलू बिजली कनेक्शन से भारी मशीन संचालन का आरोप*

जानकारी के अनुसार तंबाकू पीसने के लिए बड़ी चक्की मशीन लगाई गई है, जिसे कथित रूप से घरेलू विद्युत कनेक्शन से चलाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि लगभग 6 किलोवाट क्षमता तक की मशीन घरेलू लाइन पर संचालित पाई गई।
जानकारी के मुताबिक विद्युत विभाग द्वारा हाल ही में मौके पर पहुंचकर जांच की गई और पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

*लाइसेंस और पंजीयन पर खड़े हुए सवाल*

तंबाकू उत्पादों के निर्माण और बिक्री के लिए विभिन्न प्रकार के लाइसेंस और पंजीयन आवश्यक होते हैं। नियमों के अनुसार सिगरेट, गुटखा, पान मसाला अथवा अन्य तंबाकू उत्पाद बेचने के लिए स्थानीय निकाय अथवा स्वास्थ्य विभाग से अनुमति आवश्यक होती है।
इसके अलावा तंबाकू व्यापार से जुड़े कारोबारियों के लिए आवश्यक पंजीयन और प्रमाण पत्र भी अनिवार्य माने जाते हैं। ऐसे में बिना लेबल, बिना ब्रांड और बिना वैधानिक चेतावनी के तंबाकू उत्पादों की बिक्री कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

*गांव के लिए भी बढ़ता स्वास्थ्य खतरा*

ग्रामीणों का कहना है कि तंबाकू पीसने के दौरान निकलने वाला धूलकण (डस्ट) आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। लंबे समय तक तंबाकू धूल के संपर्क में रहने से सांस संबंधी बीमारी, एलर्जी और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

*प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग*

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बिना अनुमति इस प्रकार का कारोबार संचालित हो रहा है, तो संबंधित विभागों को संयुक्त जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।

*तंबाकू निषेध : जानिए इसके दुष्परिणाम*

तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
गुटखा और तंबाकू से मुंह का कैंसर होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
तंबाकू का धूलकण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है।
सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अवैध तंबाकू कारोबार पर रोक जरूरी है।

*इनका कहना है*

विजयपानी ग्राम में अर्जुन डहरिया के घर चैक करने पर पाया गया कि छः प्रकार की मशीन लगी हुई है जो कुछ अलग प्रकार की ही है जो घरेलू कनेक्शन से गैर घरेलू यंत्र चलाते पाया गया जिसका ऑनलाइन पंचनामा कार्यवाही  की गई जिसमें 35358 का फाइन लगाया गया – प्रमोद करोले जे ई बादलपार

(2)  इस संबंध फूड विभाग के अधिकारी महेंद्र परतेती ने बताया कि जानकारी मिली जांच कर संबंधित कारोबारी पर कार्यवाही करने की बात कही।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading