27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

समर कैंप  ‘आरोह-2026’ का भव्य समापन, 168 बालक-बालिकाओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

जैतहरी। मध्य प्रदेश शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रभारी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में आयोजित समर कैंप ‘आरोह-2026’ का समापन समारोह 30 मई 2026 को नगर परिषद जैतहरी परिसर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
एक माह तक चले इस शिविर का संचालन ग्रामीण युवा समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, विकासखंड जैतहरी तथा स्टेट रेफरी एवं नेशनल ट्रेनर दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा विकास कुमार भारतीया, अमन वर्मा, दिनेश निषाद एवं आयुष नामदेव के सहयोग से किया गया। 1 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित इस शिविर में 168 बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व विंध्य विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता रहे। विशिष्ट अतिथियों में नगर परिषद जैतहरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी के प्राचार्य हेमंत मिश्रा, सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार उरमलिया, गायत्री परिवार के समाजसेवी मोहनलाल शिवहरे, नोबल पब्लिक हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल के संचालक जफर खान, नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी संजीव राठौर, राजस्व प्रभारी विकास त्रिपाठी, नगर परिषद के कर्मचारी, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, वहीं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि अनिल गुप्ता ने कहा कि समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास एवं प्रतिभा निखारने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि खेल एवं संस्कार बच्चों को जीवन में सफलता की राह दिखाते हैं। उन्होंने दिनेश कुमार सिंह चंदेल के निःस्वार्थ समर्पण और खेल विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
समाजसेवी मोहनलाल शिवहरे ने कहा कि ऐसे शिविर युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। प्राचार्य हेमंत मिश्रा ने बच्चों को नियमित योग एवं व्यायाम करने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। डॉ. दीपक कुमार उरमलिया ने कहा कि खेल गतिविधियां बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और श्रेष्ठ नागरिक बनने के संस्कार विकसित करती हैं। वहीं जफर खान ने पूरे एक माह तक संचालित शिविर की गतिविधियों को अत्यंत सराहनीय बताया।
शिविर में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही नशामुक्ति, साइबर जागरूकता, स्वच्छता, सामान्य ज्ञान, फिटनेस, योग, चित्रकला, नृत्य, संगीत, इतिहास एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। प्रतिभागियों को जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक संसाधनों के महत्व से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुमारी एंजेल गुप्ता ने एक माह में प्राप्त अनुभवों को अंग्रेजी में प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। कुमारी सुनीता राठौर, कुमारी कृतिका तिवारी एवं कुमारी रचना राठौर द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कुमारी कनिका सिंह एवं अमिनिकेत सिंह ने प्रेरणादायक भाषण देकर कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।
आयोजक दिनेश कुमार सिंह चंदेल ने सामान्य ज्ञान के माध्यम से भारत के राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों एवं मध्यप्रदेश के संभागों की रोचक जानकारी देकर उपस्थित जनसमूह का ज्ञानवर्धन किया।समारोह में नगर परिषद जैतहरी के अधिकारियों, कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं अभिभावकों के सहयोग की सराहना की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश कुमार सिंह चंदेल द्वारा किया गया। समापन अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने शिविर को बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बताते हुए इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की।

अन्य ख़बरें

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी का पहली बार

Newsdesk

ओमती में चाकूबाजी, बदमाशों ने रास्ते में घेरकर राम को मारा चाकू

Newsdesk

पसीना बहाने वाले सेवकों को चाहिए आयुष्मान का लाभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading