June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

कोलकाता, 01 जून,पश्चिम बंगाल की शुभेन्दु अधिकारी सरकार ने सत्ता संभालने के एक महीने के भीतर सोमवार को अपना पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार किया । इसमें 35 नये मंत्रियों को शामिल किया गया है और इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कुल मंत्रियों की संख्या 41 हो गयी है। इससे पहले मुख्यमंत्री के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी।
शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित किया गया था, जहां राज्यपाल आर. एन. रवि ने नये मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आज शपथ लेने वालों में 13 कैबिनेट मंत्री, 19 राज्य मंत्री और तीन स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री शामिल हैं।
शपथ लेने वालों में श्री तापस रॉय (मानिकतला), श्री दीपक बर्मन (फालाकाटा), श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय (सूरी), श्री शरद्वत मुखोपाध्याय (राजारहाट-न्यू टाउन), श्री स्वपन दासगुप्ता (रासबिहारी), श्री सजल घोष (बारानगर), श्री शंकर घोष (सिलीगुड़ी), श्री अर्जुन सिंह (नोआपारा), श्री अशोक डिंडा (मयना), श्री इंद्रनील खान (बेहाला पश्चिम), सुश्री मालती रावा रॉय (तूफानगंज) और श्री राजेश महतो (गोपीबल्लभपुर) के साथ कई अन्य विधायक शामिल हैं। औसग्राम की सुश्री कलिता माझी और कांदी की सुश्री गार्गी घोष दास ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
कैबिनेट रैंक के मंत्रियों में श्री दीपक बर्मन, श्री तापस रॉय, श्री शंकर घोष, श्री मनोज उरांव, श्री अर्जुन सिंह, श्री गौरीशंकर घोष, श्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, श्री स्वपन दासगुप्ता, श्री कल्याण चक्रवर्ती, श्री दूधकुमार मंडल, श्री अजय पोद्दार और श्री अरूप कुमार दास शामिल हैं। श्री इंद्रनील खान, सुश्री मालती रावा रॉय और राजेश महतो को स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है।
राज्य मंत्रियों की सूची में श्री जुएल मुर्मू, श्री हरेकृष्ण बेरा, श्री आनंदमय बर्मन, श्री अशोक डिंडा, श्री नादियाचंद बाउरी, श्री बिशाल लामा, श्री दिवाकर घरामी, श्री शांतनु प्रमाणिक, सुश्री पूर्णिमा चक्रवर्ती, सुश्री मौमिता बिस्वास मिश्रा, सुश्री गार्गी घोष दास, श्री उमेश राय, श्री कौशिक चौधरी, श्री भास्कर भट्टाचार्य, सुश्री कलिता माझी, श्री बिराज बिस्वास, श्री दीपांकर जेना, सुश्री सुमाना सरकार और सुश्री अमिया किस्कू शामिल हैं।
चार मई को घोषित चुनाव परिणामों में पार्टी ने राज्य विधानसभा की 294 सीटों में से 208 सीटों पर जीत हासिल की थी। श्री अधिकारी ने नौ मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों श्री दिलीप घोष, श्री अग्निमित्रा पॉल, श्री अशोक कीर्तनिया, श्री खुदीराम टुडू और श्री निसिथ प्रमाणिक ने भी शपथ ली थी।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading