June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पदयात्रा कर नेहरू प्रतिमा स्थल पहुंचे कांग्रेसजन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कांग्रेस प्रकोष्ठ ने दी श्रद्धांजलि
जबलपुर। मध्यप्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कांग्रेस प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम नेहरू गार्डन स्थित प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया, जहां राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ सलामी दी गई।
कार्यक्रम का आयोजन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नारायण सितलानी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र ‘रज्जू’ सराफ, जिला ग्रामीण अध्यक्ष नारायण सिंह शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज नामदेव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश पटेल, प्रीति चौधरी, अधिवक्ता प्रकाशचंद गोल्छा, केशव प्रसाद चौरसिया, ओमप्रकाश जायसवाल, ओमप्रकाश शर्मा, सत्येन्द्र जैन, अशोक यादव, शिवमंगल यादव, वी. हनुमत राव, अरुण राजनेकर, राजेश नामदेव, रामनारायण राय, डॉ. किरण गठोरिया, डॉ. निधि शर्मा, आशा मालवीय, माया बर्मन सहित बड़ी संख्या में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन एवं वंशज उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग की।
कार्यक्रम के पश्चात नगर निगम चौक से राजीव गांधी प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा एवं प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्वतंत्रता सेनानी परिवारों के सदस्यों ने भाग लिया।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading