34.5 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं सहित विकास कार्यों के लिए 21 हजार करोड़ की मंजूरी

भोपाल 2 जून , मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की कैबिनेट में प्रदेश के चहुंमुखी विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई।आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के विकास, जन-कल्याण और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए 21 हजार 485 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई। मंत्रि-परिषद ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना-2026’ के तहत स्टॉम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क को पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है, जिसका 3800 करोड़ रुपए का वित्तीय भार राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा।

इसके साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 17 हजार 59 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई, जिससे नए चिकित्सा महाविद्यालयों के निर्माण और एमबीबीएस तथा पीजी सीटों में बढ़ोतरी का मार्ग प्रशस्त होगा। बैठक में ग्रामीण विकास और वित्तीय सुधारों को गति देने के लिए ‘मध्य प्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम’ तथा ‘मध्यप्रदेश उपकर अधिनियम’ में संशोधन संबंधी अध्यादेशों के प्रारूपों को मंजूरी दी गई। मध्य प्रदेश पहला राज्य होगा जहाँ ग्रामीण क्षेत्रों की आबादी के नागरिकों के भू-खण्ड संबंधी अधिकार सुरक्षित कर उनकी आर्थिक उन्नति के मार्ग को प्रशस्त किया जा रहा है।

 

अन्य ख़बरें

पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु के सीएम से की मुलाकात, राज्यसभा सीट के लिए टीवीके का समर्थन मांगा

Newsdesk

सरपंच की तारीफ और दागी सचिव को इनाम

Newsdesk

विक्टोरिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, वेतन भुगतान और मांगों पर प्रशासन ने दिया आश्वासन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading