34.5 C
Jabalpur
June 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कांग्रेस पंजाब में अपने दम पर लड़ेगी चुनाव या नहीं, इस पर भूपेश बघेल ने साधी चुप्पी 

नई दिल्ली, 2 जून, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कट्टर ईमानदार की बजाय कट्टर बेईमान लोग सरकार चला रहे हैं। भूपेश बघेल मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित बैठक में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पंजाब में ईमानदार और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन का वादा कर आम आदमी पार्टी सत्ता में आई, लेकिन सरकार ने बेईमानी की सारी हदें पार कर दीं।भूपेश बघेल ने कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार है। वहां कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। ड्रग्स और गैंगस्टरों का खुला राज चल रहा है। भले ही आम आदमी पार्टी को कट्टर ईमानदार पार्टी कहा जाता हो, लेकिन हकीकत यह है कि एक पूरी तरह से बेईमान पार्टी ने वहां सरकार बना रखी है।पंजाब चुनाव को लेकर भूपेश बघेल ने बताया कि पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों में दो महत्वपूर्ण बैठकें हो चुकी हैं। हालांकि चुनाव कांग्रेस पार्टी अपने दम पर लड़ेगी या नहीं, इस पर भूपेश बघेल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पंजाब में साल 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

 

अन्य ख़बरें

पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु के सीएम से की मुलाकात, राज्यसभा सीट के लिए टीवीके का समर्थन मांगा

Newsdesk

सरपंच की तारीफ और दागी सचिव को इनाम

Newsdesk

विक्टोरिया अस्पताल के आउटसोर्स कर्मचारियों का धरना, वेतन भुगतान और मांगों पर प्रशासन ने दिया आश्वासन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading