बालाघाट/इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट में दिनांक 1 जून 2026 को सायंकाल आवश्यक संवाद डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जहाँ जून माह में विभिन्न पर्व जयंतियां और पुण्य तिथि मनाने का निर्णय लिया गया। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस प्रातःकाल 7 बजे संग्रहालय परिसर में स्वच्छता अभियान, संगोष्ठी-काव्य तदोपरान्त ग्राम गोंगलई जाकर पुरातत्व जन जागरण का संदेश दिया जाएगा।
बैठक में राजेन्द्र कुमार शिवहरे, राजेन्द्र कुमार ब्रम्हे, सतीश भारद्वाज, दिनेश कुमार नेमा सहित अन्य उपस्थित होकर अपने-अपने विचारों से अवगत कराया। संवाद का समापन शाम 7 बजे किया गया।


