June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पत्नी के मायके जाने से नाराज पिता ने 4 वर्षीय बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


अनूपपुर,। अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंदी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पत्नी के मायके से वापस नहीं लौटने से नाराज एक पिता ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बेंदी निवासी अमरवती मरावी ने बताया कि उसका पति गोवर्धन सिंह मरावी शराब के नशे में अक्सर मारपीट और विवाद करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर वह करीब आठ दिन पहले अपनी चार वर्षीय बेटी प्रीति मरावी और एक वर्षीय बेटे के साथ मायके ग्राम केशवानी चली गई थी। बताया गया कि 30 मई को गोवर्धन सिंह पत्नी के मायके पहुंचा और उसे वापस घर चलने के लिए कहा, लेकिन पत्नी ने उसके शराब छोड़ने तक साथ जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद आरोपी अपनी बेटी प्रीति को जबरन अपने साथ ग्राम बेंदी ले आया।
महिला ने पुलिस को बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात उसकी बहन के मोबाइल पर गोवर्धन का फोन आया। उसने धमकी दी कि यदि पत्नी घर वापस नहीं आई तो वह बेटी को मार देगा। सूचना मिलते ही महिला अपने माता-पिता के साथ ससुराल पहुंची, जहां आरोपी घर पर नहीं मिला। परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो घर के भीतर उसका खून से लथपथ शव मिला। बच्ची का गला कटा हुआ था और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव ने बताया कि आरोपी शराब का आदी था और पत्नी से आए दिन मारपीट करता था। पत्नी के मायके चले जाने से वह नाराज था। उसने पहले फोन पर धमकी दी और बाद में घटना को अंजाम दे दिया।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading