June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टैंकर से पेट्रोल-डीजल चोरी करते चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार


क्राइम ब्रांच और भेड़ाघाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
जबलपुर। क्राइम ब्रांच एवं भेड़ाघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडियन ऑयल कंपनी के टैंकर से पेट्रोल और डीजल चोरी करते हुए चालक सहित दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ईंधन, टैंकर और चोरी में उपयोग किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए हैं।
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि 3 जून 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान क्राइम ब्रांच एवं थाना भेड़ाघाट की टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम पड़ुआ में मुन्ना पटेल के घर के पीछे खड़े इंडियन ऑयल कंपनी के टैंकर से पेट्रोल और डीजल निकाला जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी, जहां एक व्यक्ति टैंकर के ऊपर चढ़कर ढक्कन खोलकर ईंधन निकाल रहा था, जबकि दूसरा व्यक्ति नीचे खड़े होकर गैलनों में भर रहा था।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम राजेश यादव (35 वर्ष) निवासी सिरमौर, जिला रीवा तथा मुकेश सेन (34 वर्ष) निवासी सुहागी, अधारताल बताए। राजेश यादव ने बताया कि वह टैंकर का चालक है और भिटौनी-शहपुरा से 10 हजार लीटर पेट्रोल तथा 4 हजार लीटर डीजल भरवाकर राइट टाउन स्थित पेट्रोल पंप के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में अधिक लाभ कमाने की नीयत से उसने अपने साथी मुकेश सेन के साथ मिलकर ग्राम पड़ुआ में टैंकर रोककर चोरी की योजना बनाई।
आरोपियों ने विशेष उपकरणों की मदद से टैंकर का ढक्कन खोला और प्लास्टिक की सटक डालकर ईंधन निकाला। पुलिस ने मौके से दो गैलनों में भरे 50 लीटर पेट्रोल तथा तीन गैलनों में भरे 85 लीटर डीजल सहित कुल 135 लीटर ईंधन बरामद किया। इसके अलावा टैंकर, रिपिट खोलने की मशीन, सटक, हथौड़ी, पेचकस, चुंगी, बाल्टियां, दो मोबाइल फोन और टैंकर की चाबियां भी जब्त की गईं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 287, 303(2) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3(7) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, आरक्षक संतोष जाट तथा अपराध शाखा प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में सहायक उप निरीक्षक नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पांडे और अखिलेश पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading