39.6 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राँझी क्षेत्र के नागरिकों को मिली बड़ी सौगात


*राॅंझी जलशोधन संयंत्र परिसर में 52 लाख की लागत से बनेगा नया फायर स्टेशन*
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने भूमिपूजन कर कराया कार्य का शुभारंभ*

*भूमिपूजन के मौके पर नगर निगम के अध्यक्ष रिंकू विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी एवं समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे*

जबलपुर। राँझी और आस-पास के क्षेत्र की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नगर निगम लगातार अग्रसर है। राँझी जलशोधन संयंत्र परिसर में लगभग 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक फायर स्टेशन के निर्माण कार्य का महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री अन्नू ने कहा कि इस नए फायर स्टेशन के बनने से क्षेत्र में किसी भी आपातकालीन स्थिति या अग्निकांड के दौरान बेहद कम समय में राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सकेगा, जो स्थानीय नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत है। भूमिपूजन के दौरान केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र एवं आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले हमारे सभी नागरिकों के लिए यह बड़ी सौगात है। इसके लिए श्री रोहाणी ने नगर निगम एवं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू को धन्यवाद दिया।
*नगर निगम महापौर और विधायक का आभार*
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और क्षेत्रीय विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि राँझी क्षेत्र में लंबे समय से एक समर्पित फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस सौगात से अब आपातकालीन सेवाओं के लिए शहर के मुख्य हिस्से पर निर्भरता कम होगी और सुरक्षा का दायरा मजबूत होगा। भूमिपूजन के दौरान नगर निगम के अध्यक्ष रिकंुज विज, एम.आई.सी. सदस्य विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, पार्षद अनुराग दाहिया, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती सावित्री शाह गोड, एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading