39.6 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जिले में अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, तीन कार्रवाई में कई हाइवा रेत जप्त



जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को पाटन और शहपुरा तहसील क्षेत्रों में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित और नदी से निकाली गई रेत जप्त की।
पाटन तहसील में एसडीएम मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व एवं खनिज अमले ने हिरन नदी से लगे ग्राम हरदुआ और वासन में निरीक्षण किया। यहां अवैध रूप से भंडारित लगभग 62 ट्रॉली रेत (करीब 186 घनमीटर) जप्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में रखवाई गई।
वहीं शहपुरा तहसील के ग्राम छपरट में नर्मदा नदी किनारे अवैध रूप से भंडारित करीब एक से डेढ़ हाइवा रेत को राजस्व विभाग ने जप्त किया। पूछताछ के बावजूद रेत भंडारण करने वालों का पता नहीं चल सका। जप्त रेत को पंचनामा बनाकर ग्राम पंचायत के उपसरपंच को सुपुर्द किया गया।
इसके अलावा ग्राम धरतीकछार में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर नर्मदा नदी से मोटर पंप की सहायता से निकाली गई लगभग ढाई हाइवा रेत जप्त की। कार्रवाई के दौरान रेत उत्खनन में प्रयुक्त नौका, मोटर पंप, पाइप और ड्रम से बने अस्थायी प्लेटफॉर्म को भी जप्त कर नष्ट कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading