39.6 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

15 लाख के 6,600 नशीले इंजेक्शन जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जबलपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये मूल्य के 6,600 नशीले इंजेक्शन जब्त किए हैं। इस कार्रवाई में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना सहित कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में बेलबाग और अधारताल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। बेलबाग थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक दुर्गा पटेल को पकड़ा गया, जिसके वाहन से 3,200 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद आरिफ, अमजद खान, सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा और सौरभ नामदेव को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि इंजेक्शनों की सप्लाई शहर में एक संगठित नेटवर्क के माध्यम से की जा रही थी। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी जब्त किया है।
वहीं अधारताल थाना पुलिस ने मिल्क स्कीम मैदान के पीछे से गीतांशु साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 3,400 नशीले इंजेक्शन बरामद किए। पूछताछ में उसने बताया कि ये इंजेक्शन उसे कल्लू दद्दा ने बिक्री के लिए दिए थे।
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading