39.6 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व साइकिल दिवस पर सीआरपीएफ जवानों ने निकाली साइकिल रैली,


स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर 123वीं बटालियन सीआरपीएफ, भरवेली द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का संदेश दिया।

साइकिल रैली का शुभारंभ कमांडेंट हजारी लाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान कमांडेंट हजारी लाल ने कहा कि विश्व साइकिल दिवस मनाने का उद्देश्य साइकिल को एक सरल, सुलभ, किफायती और पर्यावरण अनुकूल परिवहन साधन के रूप में बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि साइकिल का नियमित उपयोग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि वायु प्रदूषण, यातायात का दबाव और ईंधन की खपत कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। ऐसे में साइकिल एक प्रभावी और व्यवहारिक विकल्प के रूप में उभर रही है, जो स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छ पर्यावरण दोनों को बढ़ावा देती है।

रैली के दौरान सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ समाज और सतत विकास के लिए साइकिल उपयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साथ ही आम नागरिकों से भी छोटी दूरी की यात्राओं के लिए साइकिल को प्राथमिकता देने और हरित भविष्य के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

अन्य ख़बरें

होटल विवाद के बाद अधिवक्ता के घर पर बमबाजी, सफेद एक्सिस से आए बदमाश CCTV में कैद

Newsdesk

भोपाल: 17 वर्षीय किशोरी से 30 वर्षीय मंगेतर ने किया दुष्कर्म, POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Newsdesk

जून की शुरुआत में मध्य प्रदेश में 24 फीसदी अधिक बारिश, कई जिलों में आंधी-तूफान की संभावना

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading