34 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो डालना पड़ा भारी, 3 युवकों से 2 तलवार और 1 चाकू जब्त

जबलपुर। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो अपलोड करने वाले तीन युवकों के खिलाफ बरेला पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच और थाना बरेला की संयुक्त टीम ने तीन युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 2 तलवार और 1 बटनदार चाकू जब्त किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी बरेला संगीता सिंह ने बताया कि परसवाड़ा निवासी प्रशांत पटेल, देव रजक और विक्रम रजक द्वारा सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो अपलोड किया गया था। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और बरेला पुलिस की टीम ने तीनों युवकों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने प्रशांत पटेल, देव रजक और विक्रम रजक को थाने लाकर सघन पूछताछ की।

पूछताछ में प्रशांत पटेल ने अपने घर में पलंग के नीचे तलवार छिपाकर रखने की बात बताई। आरोपी की निशानदेही पर परसवाड़ा स्थित उसके घर में दबिश देकर पलंग के नीचे छिपाकर रखी एक दोमुंही तलवार जब्त की गई। आरोपी प्रशांत पटेल उम्र 21 वर्ष, पिता कमलेश पटेल, निवासी परसवाड़ा थाना बरेला बताया गया है।

इसी तरह देव कुमार रजक उम्र 20 वर्ष, पिता विनोद रजक, निवासी परसवाड़ा ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी नानी के घर के छप्पर में चाकू छिपाकर रखा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर परसवाड़ा स्थित नानी के घर के छप्पर से एक बटनदार चाकू जब्त किया।

वहीं विक्रम रजक उम्र 20 वर्ष, पिता स्वर्गीय मनोज रजक, निवासी परसवाड़ा ने अपने घर में तलवार छिपाकर रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से एक धारदार तलवार जब्त की।

पुलिस ने 10 जून को तीनों आरोपियों से कुल 2 तलवार और 1 बटनदार चाकू जब्त करते हुए तीनों के खिलाफ पृथक-पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी नितिन पांडे, सहायक उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार प्रजापति, प्रधान आरक्षक कमलेश यादव, राकेश सिंह, आरक्षक राजेश तथा अपराध थाना प्रभारी शैलेष मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के सहायक उपनिरीक्षक अनिल पटेल, प्रधान आरक्षक रुस्तम अली, आरक्षक राजेश मिश्रा, प्रदीप तेकाम और राजेश मातरे की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

मानसून की दस्तक से बदला मध्यप्रदेश का मौसम, 34 जिलों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, जबलपुर में गरज-चमक के आसार

Newsdesk

सारनी की 660 मेगावाट परियोजना ने छुआ नया मील का पत्थर, मुख्य बॉयलर क्षेत्र में शुरू हुआ पहला PCC पोर

Newsdesk

भाजपा नेता हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading