29.5 C
Jabalpur
September 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रेलवे स्टेशन अनूपपुर में संदिग्ध युवक गिरफ्तार, 1.01 लाख रुपये के पांच मोबाइल जब्त

अनूपपुर। रेलवे स्टेशन अनूपपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जब्त मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत 1 लाख 1 हजार रुपये बताई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए मोबाइल बेचने की फिराक में पाया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मोहम्मद आजाद उर्फ सोनू पिता गौस मोहम्मद (उम्र 33 वर्ष), निवासी बड़ा मदार छल्ला बाबा टोला, थाना हनुमानताल, जिला जबलपुर बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से 1 ओप्पो, 2 रियलमी, 1 रेडमी एवं 1 वीवो कंपनी के कुल 5 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,01,000 रुपये आंकी गई। मोबाइलों के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने धारा 317(2) बीएनएस के तहत मशरूका जब्त कर अपराध पंजीबद्ध किया।
जांच के दौरान आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई प्रीतम सिंह, प्रधान आरक्षक विनोद गौतम, प्रधान आरक्षक अमोल सिंह, आरक्षक मनोज यादव, आरक्षक संजीत शर्मा तथा साइबर सेल के पिंटू पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

बच्चों की पढ़ाई में सुविधा बढ़ाने छात्र मित्र संस्था ने 20 डेस्क-बेंच प्रदान कीं

Newsdesk

48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
पुरानी प्रेम संबंध की बात पर हुआ विवाद, बेल्ट से गला दबाकर युवक की हत्या

Newsdesk

सामाजिक धार्मिक कार्यों हेतु सभी को 3 T अर्थात टाइम, टेलेंट,ट्रेजरी देनी चाहिए-डॉ. चरनदास ढेंगरे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading