34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ईओडब्ल्यू की दबिश : नगर निगम के प्रभारी एएचओ पोला राव के ठिकानों पर छापा, आय से अधिक संपत्ति की जांच

जबलपुर। आर्थिक अपराध अन्वेषण प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार सुबह नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के आधार पर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने उनके आवास सहित एक निगम ठेकेदार के घर पर भी एक साथ दबिश दी।
प्रारंभिक जांच में पोला राव के नाम पर शहर में एक फ्लैट, लगभग 10 हजार वर्गफुट का भूखंड, आंध्र प्रदेश में कृषि भूमि, चार दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
गुप्त शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू को पोला राव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गुप्त शिकायत मिली थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद मंगलवार सुबह उनके आवास, कार्यालय और उनसे जुड़े एक निगम ठेकेदार के ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की गई।
ठेकेदार के घर भी पहुंची जांच टीम
ईओडब्ल्यू की कार्रवाई में नगर निगम के एक ठेकेदार के घर पर भी तलाशी ली गई। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कहीं ठेकेदारी कार्यों के माध्यम से अवैध आर्थिक लेन-देन तो नहीं हुआ। फिलहाल जांच जारी है और जब्त दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।
संपत्तियों का होगा मूल्यांकन
ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार बरामद संपत्तियों, वाहनों, बैंक खातों, बीमा निवेश और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का विस्तृत मूल्यांकन किया जा रहा है। इसके बाद अधिकारी की वैध आय और अर्जित संपत्ति का तुलनात्मक आकलन किया जाएगा। यदि आय और संपत्ति में असंगति पाई जाती है तो नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading