33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनकल्याण शिविर में पहुंचीं कलेक्टर नेहा मीना, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश


_किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए किया प्रेरित, पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर_
कुरई,- जिले में आमजन को शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित जनकल्याण शिविर का निरीक्षण करने पहुंचीं कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं शिकायतें सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने अधिकारियों से कहा कि शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराया जाए तथा जरूरतमंदों को आवश्यक सहायता प्रदान करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत दी।
इस दौरान कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित किसानों से भी चर्चा की और उन्हें प्राकृतिक खेती के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से कृषि उत्पादन की लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरता बनी रहती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाएं तथा उन्हें आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराएं।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि जनकल्याण शिविरों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न शासकीय सेवाओं और योजनाओं को एक ही स्थान पर आमजन तक पहुंचाना है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का समय-सीमा में निराकरण हो तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचे।
निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कुरई श्री प्रशांत उइके सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading