31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सहायक आयुक्त आनंद राय सिन्हा ने किया 12 मासी छात्रावास जैतपुर का निरीक्षण, बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना


शहडोल 16 जून 2026- सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, श्री आनंद राय सिन्हा ने जैतपुर स्थित 12 मासी छात्रावास का भ्रमण कर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान संचालित रचनात्मक एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला, हस्तकला, लेखन, पठन-पाठन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में दिखाई जा रही रुचि और उत्साह की सराहना की।

श्री सिन्हा ने बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न कलाकृतियों एवं रचनात्मक सामग्री का अवलोकन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें निरंतर सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं व्यक्तित्व निर्माण को बढ़ावा देती हैं।
उन्होंने छात्रावास प्रबंधन द्वारा बच्चों को सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराने के प्रयासों की भी सराहना की। इस दौरान विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जीवनोपयोगी कौशलों के विकास पर विशेष बल दिया गया।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading