35.5 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कैंट क्षेत्र की पेयजल व सड़क समस्याओं पर विधायक रोहाणी सख्त, CEO को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जबलपुर।  कैंट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी ने मंगलवार को कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। बैठक सभा कक्ष में आयोजित की गई।
विधायक रोहाणी ने भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के बंद व क्षतिग्रस्त बोरिंगों की तत्काल मरम्मत कर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पूर्व में प्रस्तावित व लंबित बोरिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने और सभी बोरिंगों की फ्लशिंग कराने को कहा। मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर नालों-नालियों की व्यापक सफाई, करौंदी कुआँ मेन रोड व कुण्डे की खराब मोटरों को बदलने के निर्देश दिए गए। विधायक ने वार्ड-04 में काली माई मंदिर के पास सड़क के डामरीकरण तथा वार्ड-03 की गली नंबर 21 व 23 में पुलिया के पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से करने को कहा।

बैठक में कैंट क्षेत्र के जर्जर आंगनबाड़ी भवनों के जीर्णोद्धार और आगामी वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कैंट CEO ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक चर्चा करते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया।विधायक रोहाणी ने कहा कि क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में मण्डल अध्यक्ष आशीष राव, सौरभ गोयल, संजय जैन, सुंदर अग्रवाल, अजय पदम, संजय कपूर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

‘ऑपरेशन टाइगर’ की चर्चा के बीच संजय राउत का एकनाथ शिंदे पर तंज, बोले- सत्ता की वजह से ऐसी बातें कर रहे

Newsdesk

पश्चिम बंगाल दिवस पर सीएम अधिकारी बोले- वोट बैंक की राजनीति और तुष्टीकरण के काले अध्याय का अंत

Newsdesk

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, भारत-नेपाल सीमा के पास से पकड़ा गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading